पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आखिर औरत क्या पहने जिससे दुष्कर्म नहीं हो?

प्ले के लिए Bikini पहनकर लाई लड़की, स्टेज पर ही कपड़े बदल उठाए सवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. जवाहर कला केंद्र में जयरंगम के दौरान रविवार को हुई एकल नाट्य प्रस्तुति ‘थोड़ा ध्यान से’ में अभिनेत्री मल्लिका तनेजा ने मंच पर तरह-तरह के परिधान पहनकर सवाल किया कि आखिर औरत क्या पहने, जिससे उसके साथ दुष्कर्म नहीं हो।

इस कड़ी में वे सबसे पहले मंच पर टू पीस बिकनी पहनकर आईं और कहा कि समाज में आज
ऐसे कपड़े भी पहने जा रहे हैं। इसके बाद वे तरह-तरह के कपड़े पहनती गईं और बताती गईं कि समाज में महिलाएं हर तरह के कपड़े पहन रही हैं। तो आखिरकार उसे क्या पहनना चाहिए कि उसके साथ ज्यादती न हो।
दर्शकों को अखरा नाटक
दर्शकों का कहना था कि नाटक में कलाकार का टू पीस बिकिनी पहनकर आना ठीक नहीं लगा। उनके मुताबिक यह सब फिल्मों तक ही सीमित रहे तो ठीक है।
आयोजक ने सही ठहराया

फेस्टिवल के डायरेक्टर नरेंद्र अरोड़ा ने कहा, नाटक समाज का आईना है। इसमें वही दिखाया जाता है जो समाज में चल रहा होता है। नाटक का काम सिर्फ सवाल खड़े करना होता है, हल तो समाज को ढूंढना होता है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए प्ले की तस्वीरें।