पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. प्रधानमंत्री के सलाहकार सैम पित्रोदा ने राजस्थान यूनिवर्सिटी में औद्योगिक उत्पादन बढ़ाने का फार्मूला देने वाले छात्रों को 50 हजार रुपए प्रति माह फेलोशिप की घोषणा की। पित्रोदा ने दिल्ली में यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. देव स्वरूप के साथ एक कार्यक्रम में राजस्थान यूनिवर्सिटी में बायो टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन सेंटर स्थापित करने की भी घोषणा की।
यूनिवर्सिटी के पीआरओ भूपेंद्रसिंह शेखावत ने बताया कि वीसी को पित्रोदा ने शोध और इनोवेशन सेंटर खोलने को कहा। यह सेंटर राजस्थान यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर कन्वर्जन टेक्नोलॉजी में खोला जाएगा। यह प्रदेश का पहला विशिष्ट केंद्र होगा, जिसमें औद्योगिक समूहों व इकाइयों के बीच सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए युवा शोध करेंगे।
केंद्र के माध्यम से शोधार्थी औद्योगिक संस्थानों द्वारा उत्पादन बढ़ाने और इससे जुड़ी समस्याओं पर अपना शोध प्रस्तुत कर सकेंगे। इस कार्यक्रम के लिए चयनित होने वाले पीजी छात्र को 30 हजार रुपए और पीएचडी छात्र को 50 हजार रुपए की फेलोशिप प्रति माह प्रदान की जाएगी।
सीसीटी के निर्देशक प्रो. अशोक नगावत ने बताया कि सैम पित्रोदा ने राजस्थान यूनिवर्सिटी को देश के चुनिंदा यूनिवर्सिटी में मानते हुए बायो टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन सेंटर खोलने की घोषणा की है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.