पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के तीनों प्रत्याशियों ने मंगलवार को विधानसभा में विशिष्ट सचिव व रिटर्निंग ऑफिसर पी.के. शास्त्री के समक्ष नामांकन दाखिल किए। भाजपा प्रत्याशी विजय गोयल, रामनारायण डूडी और नारायण लाल पंचारिया की ओर से भरे गए नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ व विधायक किरण माहेश्वरी मौजूद थे। तीनों प्रत्याशियों ने तीन-तीन पर्चे दाखिल किए।
प्रत्येक नामांकन पत्र के पक्ष में 10-10 विधायकों ने प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए। ऐसे में एक प्रत्याशी के पक्ष में तीन नामांकन पर 30 विधायक प्रस्तावक थे। नामांकन दाखिल करने के बाद तीनों प्रत्याशियों को रिटर्निंग ऑफिसर ने शपथ दिलाई। तीनों ने ही हिंदी में शपथ ली। रामनारायण डूडी ने शिवचरण साहू और विजय गोयल ने योगेंद्र सिंह तंवर को निर्वाचन एजेंट भी बना दिया है।
31 तक नाम वापसी
नामांकनों की जांच बुधवार दोपहर डेढ़ बजे होगी। 31 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे, क्योंकि तीन ही नामांकन आए हैं, ऐसे में 31 जनवरी को ही इनका निर्वाचन घोषित हो सकता है। 7 फरवरी को मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यदि मतदान होता तो इस चुनाव में भी नोटा का प्रयोग होता।
आगे की स्लाइड्स में तस्वीरों में राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते इन नेताओं की तस्वीरों को देखें...
फोटो- भाजपा प्रत्याशी विजय गोयल, रामनारायण डूडी और नारायण लाल पंचारिया के साथ वसुंधरा राजे
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.