पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Guard Save The ATM Money By Thief Jaipur

गार्ड को इंजेक्शन से बेहोश किया, ATM को काटा, लेकिन बचा लिए 32 लाख रु.

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(गार्ड के हाथ में लगाया इंजेक्शन)
जयपुर/आमेर. शहर में डकैती और गैंगरेप की घटना के महज 72 घंटे बाद ही एक और बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई। हालांकि पुिलस के होमगार्डों की सतर्कता से वारदात टल गई। दिल्ली रोड पर कूकस में शनिवार रात 1 बजे नकाबपोश चार बदमाश एटीएम में लूट के इरादे से घुसे और सुरक्षा गार्ड मोहन को नशीला इंजेक्शन लगाकर बंधक बना दिया। दो सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे से रंग पोत दिया। इसके बाद गैस कटर से दो घंटे में लगभग पूरा एटीएम काट दिया, लेकिन इस बीच वहां गश्त कर रहे दो होमगार्ड शंकर सिंह व दिनेश कुमार पहुंच गए। वे दोनों हथियारबंद बदमाशों से भिड़ गए। आखिरकार बदमाशों को चाकू, गैस सिलेंडर और अन्य औजार वहीं छोड़कर भागना पड़ा। एटीएम में रखे 31.91 लाख रुपए बच गए। हालांकि, गैस कटर से करीब डेढ़ लाख रुपए के नोट जल गए।
उधर, झुंझुनूं में 33.50 लाख रु. से भरा एटीएम उखाड़ ले गए
झुंझुनूं जिले में हरियाणा सीमा से सटे कुहाड़वास गांव से तीन नकाबपोश एटीएम उखाड़ ले गए। उसमें 33,57,800 रुपए थे। एटीएम एसबीबीजे का था और बैंक परिसर में ही लगा हुआ था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार रात 2.38 बजे तीन नकाबपोश केबिन में घुसे और 2.43 बजे एटीएम लेकर चले गए। आशंका जताई जा रही है कि एटीएम को किसी वाहन मे रखकर हरियाणा की तरफ ले जाया गया है। आमतौर पर केबिन में एटीएम मशीन को फर्श में फाउंडेशन बनाकर रखा जाता है, लेकिन यह एटीएम बिना फाउंडेशन के फर्श पर रखा हुआ था। यहां 9 माह से कोई गार्ड भी नहीं लगा हुआ है।
आगे की स्लाइड्स में देखें वारदात की तस्वीरें