पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंश्रीगंगानगर/गोलूवाला (हनुमानगढ़)। गांव अमरसिंहवाला-सूरांवाली के बीच मंगलवार सुबह स्कूल बस व ट्रोले में हुई भिड़ंत में ग्यारह विद्यार्थियों की मौत हो गई और 24 बच्चे गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद घायल बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की खबर जैसे ही बच्चों के परिजनों को मिली तो उन पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने कैंचियां-पक्कासारणा रोड पर जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश कर जाम खुलवाया। शोक स्वरूप श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिलों के अधिकतर स्कूलों में छुट्टी करवा दी गई। गोलूवाला कस्बा बंद रहा।
जानकारी के अनुसार गोलूवाला निवादान के सरस्वती मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय की बस सूरांवाली-अमरसिहंवाला गांव के पास पक्कासारणा से कैंचिया की तरफ आ रहे एक ट्रोले से टकरा गई। हादसे में सात बच्चों की मौके पर मौत हो गई जबकि चार बच्चों ने हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यह बस गांव 2 केएचएन, सूरांवाली, 45 एलएलडब्ल्यू, ब्राहाणवाली से 35 बच्चों को लेकर आ रही थी। सभी घायलों को गोलूवाला के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सात बच्चों को हनुमानगढ़ व शेष बच्चों को श्रीगंगानगर रेफर कर दिया। हादसे में दम तोडऩे वाले बच्चों में सात 45एलएल डब्ल्यू के थे। हादसे के बस चालक फरार हो गया।
..और सीटों के बीच फंस गए
स्कूली बस एंव ट्रोले की टक्कर में बस के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शी कुलवीर निवासी अमरसिहंवाला ने बताया कि बस के अंदर का मंजर दिल दहला देने वाला था। कई बच्चों के शरीर में से लोहे के रॉड आर-पार हो गए । किसी की टांग सीट के अंदर फंसी हुई थी तो किसी का सिर। सड़क पर गिरे बैग व जूते हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रहे थे। बच्चों को बाहर निकालने वाले हरप्रीत, हरजीत, गुरप्रीत ने बताया कि रॉड डालकर सीटों से बच्चों को बाहर निकाला गया।
इनकी टूट गई जिंदगी की डोर
सड़क हादसे में चक 45 एलएलडब्ल्यू की सरिता (11) पुत्री कृष्णलाल जाट, साहिल (13) पुत्र कृष्णलाल जाट, अंकित (12) पुत्र भीमसैन जाट ,गगनदीप (10) पुत्र सुखजीतसिंह अरोड़ा, राजेश (10) पुत्र नत्थूराम जाट, नकूल (16) पुत्र नेतराम जाट, रेना (14) पुत्री सुरजीत अरोड़ा, आयुष (10) पुत्र भवंरलाल जाट (पक्का भादवां), लोकेश (9) पुत्र सुभाष जाट (सूरांवाली), मंजू (14)पुत्री मदनलाल कुम्हार निवासी 2 केएचएन, कविता (15) पुत्री कालूराम महियावांली की मौत हो गई।
निजी अस्पताल इलाज करने से पहले मांग रहे हैं पैसा :
एक तरफ जहां दुर्घटना में घायल हुए बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो वहीं दूसरी ओर कुछ निजी अस्पतालों द्वारा घायल बच्चों के इलाज के लिए पैसे मांगने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक जब कुछ परिजन घायल बच्चे को भर्ती कराने के लिए श्रीगंगानगर के टांटिया अस्पताल पहुंचें तो वहां उनसे कहा गया कि वे पहले पैसा जमा कर दें उसके बाद ही घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।
Photo: surender kumar
ये भी पढ़ें
बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पहुंची पुलिस....
EXCLUSIVE: आस्था का केंद्र बना हुआ है पंजाब का ये पूंछ वाला बच्चा
संकट की घड़ी में प्रकट हुए हनुमान, भगवान कृष्ण का जन्म आया याद
जेल में एक केक के लिए तरस गए संजय दत्त,कभी जीते थे ऐसी शानदार लाइफ
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.