पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सुरक्षा प्रणाली के मुखिया राजस्थान काडर के आईपीएस और डीजीपी होमगार्ड हरिशचंद मीना होंगे। उनका पद कैबिनेट सेक्रेटेरिएट में सचिव (सुरक्षा) का होगा। इस पद के अधीन एसपीजी और रॉ सहित सभी तरह की उच्च स्तरीय सुरक्षा एजेंसियां होती हैं। मीना का चयन केंद्रीय मंत्रिमंडल की एपाइंटमेंट्स संबंधी मामलों की एक विशेष कमेटी ने किया है।
मीना 1976 काडर के आईपीएस हैं। वे यशोवर्धन आजाद की जगह लेंगे। आजाद कुछ समय पहले रिटायर हो गए हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल की कैबिनेट कमेटी के सचिव बीपी शर्मा ने मीना की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। मीना 13 दिसंबर 2013 तक राजस्थान के डीजीपी थे। वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री शपथ लेते ही जिन अफसरों को हटाया, उनमें मीना सबसे पहले थे। मीना को डीजीपी से हटाकर डीजीपी जेल बनाया गया था, लेकिन 10 जनवरी 2014 को उन्हें डीजीपी जेल से हटाकर डीजीपी होम गार्ड और सिविल डिफेंस बना दिया गया। राजस्थान कॉडर के आईपीएस अफसरों में हरिश्चंद्र मीना सबसे वरिष्ठ हैं। वे अगले साल सितंबर में रिटायर होंगे। मीना एक मार्च 2009 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार में राजस्थान पुलिस के महानिदेशक बने थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.