पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर/बाड़मेर। रिफाइनरी के मुद्दे पर राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी के इस्तीफे के बाद गुरुवार को बाड़मेर से लेकर जयपुर और दिल्ली तक कांग्रेस की राजनीति गरमा गई। हेमाराम को मनाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनसे फोन पर बात की। इसके बावजूद वे इस्तीफे पर अडिग हैं। हेमाराम को मनाने के लिए गुरुवार को कर्नल सोनाराम सहित कई कांग्रेस नेता उनके बाड़मेर निवास पर गए। कांग्रेस हाईकमान ने भी प्रदेश नेतृत्व से जानकारी मांगी है।
प्रभारी महासचिव गुरुदास कामत इस मामले पर नजर रखे हुए हैं। गौरतलब है कि बुधवार को रिफाइनरी लगने के स्थान को लेकर कर्नल सोनाराम से तीखी तकरार के बाद हेमाराम ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
उनका झगड़ा हम पर भारी सिर्फ नुकसान
सरकार, विपक्ष, किसान संगठनों और अन्य वर्गों को अपने छोटे हितों को छोड़कर प्रदेश के व्यापक हितों को देखना होगा। नहीं तो विकसित प्रदेश की तस्वीर कैसे उभरेगी।
ये खतरा भी
रिफाइनरी को लेकर जिस तरह विवाद बढ़ता जा रहा है, उसे देखते हुए यह खतरा भी बढ़ गया है कि यह सौगात राजस्थान के हाथ से खिसक न जाए।
आगे पढ़ें पूरी खबर
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.