जयपुर. जेडीए ने शनिवार को एमआई रोड व म्यूजियम रोड पर कार्रवाई करके दो धार्मिक स्थल को शिफ्ट करने की कार्रवाई की। ये दोनों ही धार्मिक सड़क सीमा में आ रहे थे और इन से यातायात में बाधा हो रही थी। जेडीए के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अरविंद आर्य के मुताबिक म्यूजियम रोड पर धार्मिक स्थल (मजार) को शिफ्ट करने से पहले वहां के लोगों से बातचीत कर समझाइश की थी। इसके बाद उसे जेडीए के दस्ते ने शिफ्ट करने की कार्रवाई की।
जेडीए शीघ्र ही एमडी रोड से चार अन्य धार्मिक स्थलों को शिफ्ट करने की कार्रवाई करेगा। इसी तरह एमआई रोड पर रामलीला मैदान के बाहर धार्मिक स्थल (शिव मंदिर) को शिफ्ट करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और यातायात भी कुछ समय के लिए जाम रहा।
ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिहाज से जेडीए ने अब तक 51 धार्मिक स्थलों को शिफ्ट किया। खास बात यह रही कि सारी कार्रवाई बातचीत से ही हुई। इसमें लाेगों का भी सहयोग रहा।
- पवन अरोड़ा, सचिव, जेडीए