पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गलती पड़ोसी की, बेघर हो गया परिवार, दो बच्चे भी घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. ब्रह्म‌पुरी में मंगला मार्ग बड़ा अखाड़ा में 9 दिन पहले एक तीन मंजिला मकान की छत का हिस्सा पड़ोसी के कमरे पर गिरा। कमरा टूट गया। नीचे खेल रहे दो बच्चे घायल भी हुए। यही कमरा इस परिवार का पूरा मकान था। अब यह परिवार पास ही सामुदायिक भवन में दिन निकाल रहा है। खाने-पीने, रहने को ठौर नहीं बचा।
नगर निगम ने इनके पड़ोसी के निर्माण को अवैध मानते हुए दो बार नोटिस भी दिया था, मगर निर्माण जारी रहा। ईंट की सिंगल परदी पर आरसीसी डाल दी, नतीजा हादसे के रूप में सामने आया। निर्माणाधीन मकान सीज है, मगर पीड़ित पड़ोसी परिवार की सुध किसी ने नहीं ली। न जिम्मेदार पड़ोसी ने हर्जाना दिया न शासन-प्रशासन से ही मदद मिली।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें
फोटो : निरंजन चौहान