पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बड़े स्कूल अलर्ट : पैरेंट्स के लिए भी अब अलग आई कार्ड

बड़े स्कूल अलर्ट : पैरेंट्स के लिए भी अब अलग आई-कार्ड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. सवाई मान सिंह स्कूल से छात्र के अपहरण की कोशिश से शहर के अन्य बड़े स्कूल भी सतर्क हो गए हैं। एसएमएस स्कूल हाई रेजोल्यूशन कैमरे और 8वीं क्लास तक पर्सनल हैंडलिंग की बात कह रहा है। अन्य स्कूल भी पैरेंट्स के आई-कार्ड दे रहे हैं। दूसरी ओर पुलिस ने अपहरण के आरोपियों के स्कैच जारी किए हैं। गुरुवार को ढंकी बत्ती वाली बोलेरो से दो बदमाशों ने अपर आयकर आयुक्त रघुवीर सिंह डागुर के बच्चे के उठाने की कोशिश की थी।
अब हाई रेजोल्यूशन कैमरे
अपहरण की कोशिश के बाद अब स्कूल और सतर्क हो गया है। पहले 3 क्लास तक स्टूडेंट को क्लास फैकल्टी पर्सनली वेरिफाई करने के बाद सौंपतेे थे। सोमवार से 8 क्लास तक पर्सनल हैंडलिंग शुरू कर दी जाएगी। वहीं बच्चे को लेने आने वालों के लिए जल्द ही आइडेंटिटी कार्ड ईश्यू होंगे। पेरेंट्स से भी इस संदर्भ में बात की जा रही है कि वो स्कूल में बच्चों को भेजने वाले ड्राइवर्स को चेंज ना करें। गेट पर तीन से चार टीचर्स की टीम मॉनिटरिंग के लिए तैनात किए गए हैं। - प्रिंसीपल कृष्णा भाटी, प्रिंसीपल एसएमएस स्कूल
स्कूल में 48 वर्किंग कैमरा हैं। अब सीसीटीवी कैमरा और भी हाई रेजोल्यूशन वाले लगाए जाएंगे।
हर विजिटर रजिस्टर और सीसीटीवी
स्कूल में बच्चों की सिक्योरिटी के लिए बहुत जल्द दो आई कार्ड ईश्यू करने की व्यवस्था की जा रही है। स्कूल पहले से ही इसे लेकर काफी सतर्कता बरत रहे हैं। पहले फेज में इस सेशन से ही क्लास फिफ्थ तक इसे लागू किया जाएगा। इसमें एक कार्ड स्टूडेंट् के पास होगा और दूसरा पेरेंट, गार्जियन या किसी और के पास होगा जो स्टूडेंट को पिक करने आते हैं। गाड़ियां भी स्कूल कैंपस में ही पार्क करवाई जाती हैं। ऐसे में गार्ड के पास विजीटर को अपनी डिटेल्स रजिस्टर करवानी होती हैं। वहीं इस गेट पर सीसीटीवी कैमरा भी है।- अशोक गुप्ता, डायरेक्टर,आईआईएस स्कूल, मानसरोवर
सुरक्षा को देखते हुए हमने व्यवस्था कर रखी है कि स्टूडेंट को कैंपस के अंदर से ही लिया जाए।
अब पर्सनल ड्राइवर्स पर फोकस
ज्यादातर बच्चे ऑटो से ही जाते हैं। ऑटो कैंम्पस में पार्क होते हैं। सुरक्षा को देखते हुए महीनें में दो से तीन बार मीटिंग ली जाती हैं। वहीं अब पर्सनल ड्राइवर्स पर भी फोकस किया जाएगा और उनकी भी मॉनटेरिंग होगी।- सीके कुन्नस, वाइस प्रिंसीपल ,सेंट जेवियर्स

देते हैं तीन आई कार्ड
स्कूल में स्टूडेंट का एडमिशन किया जाता है। उस वक्त हम तीन कार्ड इशू करते हैं। पेरेंट्स चाहें तो कार्ड गार्जियन या ड्राइवर को दे सकते हैं। अगर पेरेंट ड्राइवर चेंज करते हैं तो दोबारा कार्ड बनाया जाएगा। बिना कार्ड स्टूडेंट को ले जाने नहीं देते। कार्ड पर लेने आने वाले की फोटग्राफ भी होती है। जयश्री पेड़िवाल, डायरेक्टर,स्टेप बाय स्टेप