पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। एमबीए की एक छात्रा द्वारा वरिष्ठ आईएएस बी.बी. मोहंती पर दुष्कर्म के आरोप लगाए जाने पर पुलिस ने रविवार को उनके वैशालीनगर स्थित फ्लैट पर दबिश। लेकिन फ्लैट में उनके नहीं मिलने पर पुलिस ने फ्लैट पर मौजूद लोगों से से पूछताछ की। हालांकि इसके बावजूद पुलिस को मोहंती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अंत में पुलिस ने फ्लैट को सीज़ कर दिया।
इसके पहले वरिष्ठ आईएएस बीबी मोहंती के खिलाफ एक एमबीए छात्रा ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि मोहंती ने आईएएस अफसर बनाने और शादी का झांसा देकर 11 माह तक दुष्कर्म किया। मामला कोर्ट के आदेश पर महेशनगर थाने में दर्ज हुआ है।
23 वर्षीय पीडि़त छात्रा जयपुर में वैशालीनगर आम्रपाली सर्किल क्षेत्र में रहती है और मूलत: बलिया (उप्र) की निवासी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस रविवार को पीडि़ता को बयानों के लिए बुलाएगी और मेडिकल की कार्रवाई शुरू करेगी।
एमबीए छात्रा का आरोप- आईएएस अफसर बनाने का झांसा दिया, पीडि़ता की रिपोर्ट के अंश
1. मैं महेश नगर थाना इलाके में रामनगर विस्तार ई ब्लॉक में हॉस्टल में रहती थी। पास ही मोहंती का फ्लैट था। इस दौरान मोहंती से संपर्क हुआ था।
2. 17 फरवरी 2013 को मैं बाजार जा रही थी। रास्ते में मोहंती ने रोका, खुद को आईएएस अफसर बताया। फिर आईएएस अफसर बनाने का झांसा देकर मोबाइल नंबर ले लिए।
3. उसी दिन शाम को मोहंती का फोन आया। अपने फ्लैट पर बुलाया। वहां मेरे साथ छेड़छाड़ की, दुष्कर्म का प्रयास किया। जैसे-तैसे भागकर हॉस्टल आई।
4. अगले दिन मोहंती ने फिर फोन कर फ्लैट पर बुलाया। लेकिन मैं नहीं गई। 19 फरवरी 2013 को मोहंती हॉस्टल के बाहर ही आ गया। उसने महत्वपूर्ण नोट्स देने का झांसा दिया और फ्लैट पर ले गया। वहां परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
मेरे छोटे बेटे से शादी कर ले, दोनों के साथ रह लेना
परिवाद में कहा गया है कि दिसंबर 2013 में मोहन्ती ने पीडि़ता को बुलाकर कहा कि वह उससे शादी नहीं कर सकता है। उसके छोटे बेटे की पत्नी उसे छोड़कर चली गई है। ऐसे में मोहन्ती ने पीडि़ता को कहा कि वह छोटे बेटे से शादी कर ले और मेरे साथ भी रह ले। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी आए दिन उसके घर के आस-पास आकर उसे अकेला देखकर जबरदस्ती ले जाने की कोशिश करता है।
आगे की स्लाइड्स में जानें शादी के बहाने अपने फ्लेट पर बुलाकर करता था देह शोषण साथ ही जानें गोवा, आगरा की होटलों सहित कई जगह किया देह शोषण
फोटो- फाइल फोटो बीबी मोहंती
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.