पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • IG, Indu Bhushan Kumar, APO, Jaipur, Rajasthan, News

आईजी ने दो दिन में किए दो कांड तीसरे दिन हुआ उनके साथ बुरा काम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। अपने ड्राइवर और गनमैन से मारपीट के मामले को लेकर विवादों में आए पुलिस महानिरीक्षक इंदू कुमार भूषण को राज्य सरकार ने बुधवार को एपीओ कर दिया। आईजी के खिलाफ चालक और गनमैन ने मारपीट करने, जाति सूचक शब्दों से गाली-गलौच करने का मामला दर्ज कराया था।

जिसकी जांच शास्त्री नगर एसीपी राजेश बेनीवाल कर रहे है। बेनीवाल ने चालक और गनमैन के बयान दर्ज कर लिए है। अब आईजी इंदू भूषण से पूछताछ की जाएगी।


चालक और गनमैन से मारपीट का मामला होने के दूसरे दिन मंगलवार को आईजी के घर बालश्रम की सूचना पर सामाजिक कार्यकर्ता और शास्त्री नगर थाना पुलिस की टीम आईजी के शास्त्री नगर आरपीए स्थित सरकारी क्वार्टर पर गई थी। जिनके साथ आईजी ने अभद्रता की थी। हालांकि बाद में जांच में बालश्रम का मामला नहीं निकला तो पुलिस लौट आई।


सरकार ने मांगी रिपोर्टं

आईजी इंदू भूषण के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद राज्य सरकार ने पुलिस मुख्यालय से इसकी जानकारी मांगी थी। पुलिस मुख्यालय से बुधवार को तथ्यात्मक रिपोर्ट सरकार को भेजी गई। इसके बाद सरकार ने आईजी इंदू भूषण को एपीओ कर दिया।