पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इंडोनेशियाई महिलाओं से नकली नोट बरामद, 1.83 लाख जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर, इंडोनेशिया से जयपुर घूमने आए 36 महिलाओं के एक दल के पास 2.20 लाख रुपए के नकली नोट मिले हैं। इनमें से इन महिलाओं ने 36,500 रु. की आमेर और बिड़ला मंदिर परिसर में स्थित दुकानों से ज्वैलरी और कपड़ों की खरीदारी कर ली थी। वहां से भनक लगने के बाद पुलिस जेएलएन मार्ग स्थित होटल में रुकी महिलाओं तक पहुंची और नकली नोट जब्त किए। इस संबंध में गांधीनगर थाने में विकास पंजाबी, लेखराज सोनी ने मामला दर्ज कराया है। शेष| पेज 6
डीसीपीअमनदीप सिंह कपूर ने बताया कि इस ग्रुप में 36 महिलाएं हैं।
500 और 1000 रु. के हैं नकली नोट
पुलिस की प्रारंभिक जांच सामने आया है कि जब्त नकली नोट 500 और 1000 रुपए के हैं। पर्यटकों का कहना है कि उन्होंने जकार्ता में तीन मनी एक्सचेंजर से भारतीय मुद्रा के 5 लाख 5 हजार रुपए इंडोनेशियन मुद्रा के बदले लिए थे। इनमें 2.20 लाख रुपए नकली थे। पर्यटकों ने 36 हजार रु. की खरीदारी कर ली, बाकी 1.84 लाख रु. उनसे जब्त कर लिए गए।