पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पकड़ी 52 लाख रुपए की 21 किलो ईरानी केसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने बुधवार को कस्टम ड्यूटी चुकाए बिना चोरी छिपे ईरानी केसर लेकर आए एक यात्री को पकड़ लिया। उससे 20 किलो 925 ग्राम ईरानी केसर जब्त की गई है। जिसकी कीमत करीब 52 लाख 21 हजार रुपए आंकी गई है। विशेष लोक अभियोजक बनवारीलाल ताखर ने बताया कि पकड़ा गया सूंडाराम नागौर जिले की डेगाना तहसील का रहने वाला है। वह बुधवार को सउदी अरेबिया की फ्लाइट से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचा।
उसके पास बेडिंग देखकर कस्टम विभाग ने पूछताछ की तो बताया कि बेडिंग में कपड़े रखे है। शक होने पर अधिकारियों ने बेडिंग को खुलवाया तो उसमें ईरानी केसर के पैकेट्स छिपाकर भरे हुए थे। ये पैकेट्स सौ ग्राम, ढाई सौ ग्राम और पांच सौ ग्राम के थे। आरोपी सूंडाराम को एक दिन के लिए जेल भेजा गया।