पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुरक्षा का मसला : गणेश मंदिर पहुंचे जज को नहीं मिले पुलिस कमिश्नर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. हाईकोर्ट ने गणेश चतुर्थी उत्सव के संबंध में 27 अगस्त को दिए निर्देश का पालन नहीं करने पर पुलिस कमिश्नर से 24 सितंबर को स्पष्टीकरण मांगा है। न्यायाधीश आरएस राठौड़ व वीके माथुर की खंडपीठ ने यह अंतरिम आदेश गुरुवार को मोती डूंगरी गणेश मंदिर व बिड़ला मंदिर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने पर लिए स्वप्रेरित प्रसंज्ञान मामले में दिया। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश राठौड़ ने कहा कि वे 28 अगस्त को मंदिर गए थे लेकिन पुलिस कमिश्नर वहां नहीं मिले इसलिए वे इस बारे में स्पष्टीकरण दें।
गौरतलब है अदालत ने जयपुर पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया था कि वे गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान मोती डूंगरी गणेश मंदिर का दौरा कर व्यवस्थाओं को खुद देखें और इनमें कोई कमी नहीं रहे। इसके अलावा पुलिस कमिश्नर को कहा था कि वे सुनिश्चित करें कि उत्सव के दौरान मंदिर की सुरक्षा व व्यवस्था में कोई खामी नहीं रहे।