पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्ले में परफॉर्म करेंगी कल्कि कोचलिन

मेले में शॉपिंग करती दिखी कल्कि, पिंक सिटी में करेंगी परफॉर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. जयरंगम के आखिरी दिन सोमवार को होने वाले नाटक ‘कलर ब्लाइंड’ में अभिनेत्री कल्कि कोचलिन परफॉर्म करेंगी। कल्कि देव डी, माय फ्रेंड पिंटो और ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। वे रविवार को जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम के मेले में शॉपिंग करती नजर आईं। नाटक रवींद्र मंच पर शाम 7 बजे खेला जाएगा।
महिला हिंसा के खिलाफ नाटक का मंचन आज
महिला हिंसा (निर्भया कांड) के खिलाफ उमड़ते सौ करोड़ अभियान की कड़ी में सोमवार को नाटक ‘मेरे शरीर में ही मेरी क्रांति है’ का मंचन किया जाएगा। नाटक सुबह 10:30 बजे एसएमएस हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में खेला जाएगा।

यह जानकारी पिंकसिटी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई। नाटक का मंचन अमेरिका की लेखिका और नाट्यकर्मी ईव एन्सलर करेंगी। इसके साथ थाईलैंड की संगीतकार मौनिक विल्सन संगीत और राजस्थान के महिला एवं मानव अधिकार संगठनों की ओर से गीतों और नाटकों का मंचन किया जाएगा। इसमें अरुणा रॉय, कमला भसीन, आभा भैया, लाड कुमारी, रेणुका पामेचा, ममता जेटली भी शामिल होंगी।
आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटो।