जयपुर. कपिल शर्मा की ऑन स्क्रीन वाइफ शुमोना चक्रवर्ती जयपुर पहुंची। बता दें कि कपिल भी फिल्म की शूटिंग के लिए इस समय राजस्थान में हैं।कॉमेडी विद कपिल सीरियल में मंजू का किरदार निभा रहीं शुमोना चक्रवर्ती ने अपने शो कॉमेडी विद कपिल के बारे में बात करते हुए कहा कि कपिल के निराले अंदाज के कारण शो हिट हुआ।
मैं हर पल को जीना चाहती हूं
शुमोना ने कहा कि उनका अल्टीमेट ड्रीम एक्टर बनना था जो पूरा हो गया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि अब सिर्फ एक्टिंग ही करनी है। दरअसल मैं हर एक पल को जीना चाहती हूं।
कपिल से हिट हुआ शो
कॉमेडी विद कपिल इसमें आने वाले सेलिब्रिटीज की वजह से नहीं
कपिल शर्मा के प्रस्तुतिकरण के निराले अंदाज की वजह से हिट हुआ। इस शो में
अमिताभ बच्चन का आना सबसे अधिक रोमांचक रहा। उन्हें लेकर हम सभी नर्वस थे, लेकिन वो खुद एकदम कूल रहे हम लोगों के साथ। कपिल के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा।
एक्टिंग मिशन नहीं पैशन
मैं बहुत पैशनेट हूं और यही वजह है कि एक्टिंग मेरा मिशन न होकर पैशन है। मैं इसमें हर रोज नई-नई बातें ढूंढ़ लेती हूं और उसी के अनुसार खुद को सैटल कर लेती हूं। मेरा जन्म
कोलकाता में और परवरिश लखनऊ में हुई है। यही वजह है कि बंगाली होकर भी मेरी जुबां पर हिंदी की अच्छी पकड़ है।
रियल लाइफ में मंजू नहीं
रील लाइफ में मैं भले ही शादीशुदा हूं पर रियल लाइफ में अभी शादी से कोसों दूर हूं, लेकिन रियल लाइफ में जब पत्नी बनूंगी तो वहां मंजू शर्मा नजर नहीं आएगी।
आर्ट से रिश्ता नया है
जयपुर में आर्ट गैलरी में आना अच्छा लगा पर आर्ट से मेरा रिश्ता नया ही है। आमेर घूमने जाना हुआ बहुत ही
खूबसूरत जगह है, लेकिन वहां आर्ट गैलरी को बंद देखकर दुख हुआ। इतने हॉट स्पॉट पर आर्ट की ऐसी स्थिति शोचनीय है।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटो