पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तलवारबाजी में रजत पदक जीता राजस्थान के करण सिंह ने

तलवारबाजी में रजत पदक जीता राजस्थान के करण सिंह ने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. राजस्थान के करण सिंह ने केरल में चल रहे 35वें नेशनल गेम्स में मंगलवार को रजत पदक जीत लिया। उन्होंने तलवारबाजी में पुरुषों की साब्रे स्पर्धा में यह पदक हासिल किया। करण ने सेमीफाइनल में सर्विसेज के सुरेंद्र सिंह को 15-13 से हराया, लेकिन फाइनल में उन्हें तमिलनाडु के जिशोनिध कुमारेसेनपदम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
तमिलनाडु के खिलाड़ी ने फाइनल 15-9 से अपने नाम करते हुए स्वर्ण पदक जीता। करण के रजत पदक के साथ राजस्थान के कुल पदकों की संख्या 10 हो गई है। राजस्थान ने अब तक तीन स्वर्ण, पांच रजत व दो कांस्य पदक जीते हैं।

वॉलीबॉल टीम हारी
उधर पुरुषों की वॉलीबॉल टीम को मेजबान केरल के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। केरल ने यह लीग मैच 25-22, 19-25, 25-18, 25- 20 से जीता। कबड्‌डी में राजस्थान ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए चंडीगढ़ को 43-27 से शिकस्त दी।