पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. विधानसभा में मंगलवार को पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया और नेशनल पीपुल्स पार्टी के नेता डॉ. किरोड़ीलाल मीणा जमकर भिड़े। मौका था राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का। मीणा कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार पर हमले करने के बाद जैसे ही भाजपा और वसुंधरा राजे पर आरोप लगाने लगे, भाजपा के सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताई।
भाजपा के वरिष्ठ नेता कटारिया तो इतना गुस्से में आ गए कि उन्होंने कह दिया कि तेरे फेफड़ों से ज्यादा दम तो मेरे फेफड़ों में है। मैं तुम्हें टिका दूंगा। किरोड़ी ने जवाब दिया, शर्म नहीं आती, अपराधी और लुटेरे बिठा रखे हैं। विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने दोनों को बार-बार शांत करने की कोशिश की, लेकिन दोनों नेता बांहें चढ़ाते रहे। आखिर मेघवाल ने जब सख्त रुख अख्तियार किया तो दोनों शांत हुए। इस दौरान हंगामा होता रहा।
जब किरोड़ी और कटारिया भिड़ रहे थे तो सदन में सभापति की भूमिका में कांग्रेस के प्रद्युम्नसिंह थे। वे बार-बार सभापति पैनल के दूसरे अहम सदस्य घनश्याम तिवाड़ी को बुला रहे थे, लेकिन तिवाड़ी मुस्कराते रहे और आसन की ओर नहीं गए। प्रद्युम्नसिंह अपनी भूमिका निभाते रहे और कांग्रेस के सदस्य कुढ़ते रहे। कटारिया और किरोड़ी पुराने साथी हैं। दोनों ही पक्के संघी भी हैं।
आगे की स्लाइड्स में जानें कैसे चली इन नेताओं के बीच बातों के तीर...
फोटो- कटारिया
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.