पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Last Flight Of Haj Tour Take Off Today Rajasthan

थम जाएगा हज सफर का सिलसिला, आखिरी उड़ान में रवाना होंगे 163 हजयात्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. राज्य से हज सफर का सिलसिला गुरुवार को थम जाएगा। इस दिन आखरी फ्लाइट में 163 हजयात्री जयपुर से उड़ान भरेंगे। इससे पहले बुधवार को हज की 16वीं फ्लाइट निर्धारित समय पर रवाना हुई। इसमें 236 हजयात्री हज सफर पर गए। स्टेट हज कमेटी के सदस्य हाजी शाहिद मोहम्मद ने बताया कि इस साल राज्य से हज पर जाने वाले 3984 हजयात्रियों में से 3761 रवाना हो चुके हैं। अब गुरुवार को 163 हजयात्री जयपुर से जाएंगे। राज्य के 60 हजयात्री मुंबई से जाएंगे। इन्हें गुरुवार शाम को दूरंतो ट्रेन से मुंबई के लिए रवाना किया जाएगा।
इनमें से 24 हजयात्री 29 सितंबर को सुबह और 36 हजयात्री 29 सितंबर को शाम की फ्लाइट से मुंबई से रवाना होंगे। हाजियों की वापसी 23 अक्टूबर से 4 नवंबर तक होगी। रोजाना एक फ्लाइट जयपुर पहुंचेगी।