(भूमि अवाप्ति के विरोध पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठी भांजते पुलिस कर्मचारी।)
जयपुर. रिंग रोड संघर्ष समिति के लोगों ने भूमि अवाप्ति को लेकर कानोता में रविवार शाम विरोध प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शनकारियों ने कानोता थाने के सामने हाईवे पर बैठकर धरना दिया तो पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए समझाइश की। पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा तो पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदर्शनकारियों ने उन्हें छोड़ने की मांग की और वे कानोता थाने में घुस गए। वहां पथराव कर पुलिस की गाड़ियों के शीशे फोड़ दिए। वहीं पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। मामले में कानोता थाना पुलिस ने रिंग रोड संघर्ष समिति के अध्यक्ष बद्रीनारायण शर्मा समेत 28 जनों को गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी अमनदीप सिंह कपूर के मुताबिक शाम करीब 5 बजे रिंग रोड के विरोध में 100-150 लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर कानोता पुलिस थाने के सामने एन.एच-11 पर धरना प्रदर्शन व जाम लगाने की कोशिश की। जिनको समझाईश कर हटाने का प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शनकारी पुलिस से हाथापाई पर उतारु हो गए। इस पर अभयपुरा, मुहाना मण्डी निवासी रोहित बागड़ा, गजानंद बागड़ा, राकेश बागड़ा, सुनील कुमार बागड़ा, गांव अचरावाला निवासी मांगीलाल बागड़ा, बड़ी की ढाणी मुहाना निवासी दिनेश बागड़ा, बालावाला निवासी शिवप्रसाद बागड़ा, रामपुरा बास भुनेर निवासी विष्णु शर्मा, बीड़ा वाली ढाणी मुहाना निवासी लालचन्द शर्मा, प्रहलादपुरा निवासी ओमप्रकाश को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। अन्य लोगों को खदेड़ दिया गया।
जेडीए ने पुिलस जाब्ता मांगा
रिंग रोड की जमीन पर पहले नवरात्र से कब्जा लेने के लिए 25 सितंबर से कार्रवाई जोन 10 में खोरी रोपाड़ा क्षेत्र से शुरू की जाएगी। रिंग रोड की 360 मीटर चौड़ाई जमीन का मौके पर ही डिमार्केशन किया जाएगा। जेडीए सचिव पवन अरोडा ने बताया कि कब्जा लेने के एक दिन पहले बैरिकेट और कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। जेडीए ने इसके लिए पुलिस से जाब्ता मांगा है।
दो सौ लोगों ने रिंग रोड प्रोजेक्ट के विरोध में थाना घेरा
घटना के कुछ देर बाद शाम करीब 6.30 बजे आरोपियों की गिरफ्तारी और रिंग रोड प्रोजेक्ट के विरोध में करीब 200-250 लोगों की भीड़ ने बद्रीनारायण के नेतृत्व में थाने का घेराव किया तथा NH-11 पर धरना देकर कुछ समय के लिये हाईवे को जाम कर दिया और पुलिस जाप्ते पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। सरकारी गाडिय़ों के शीशे तोड़ दिये। जिनमें बालावाला निवासी बद्री नारायण शर्मा, गणपत, अभयपुरा निवासी शंकर लाल, गोपाल, रामस्वरूप, सीताराम , सागर, मुहाना निवासी रामस्वरूप, गोपाल, लालचन्द, अचरावाला निवासी रामजीलाल, बद्रीनारायण, राधेश्याम, राजीव, सिरौली निवासी रामू, खतेहपुरा निवासी लालचन्द, नेवटा निवासी रामचन्द्र, मनोहरियावाला निवासी श्योजीराम समेत 18 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। उनके व भीड़ के खिलाफ मुकदमा नं-542/14 धारा।