पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Love Marriage After Killing His Wife, Rajasthan, Rajasthan News, Jaipur, Crime News

लव मैरिज के बाद पत्नी की हत्या करने वाले को 'मृत्यु होने तक कैद'

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। दो साल पहले लव मैरिज के पांच दिन बाद ही एक होटल में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के अभियुक्त पति कमलेश कुमार पांचाल को महानगर की एडीजे कोर्ट ने उम्रकैद (मृत्यु होने तक कैद) की सजा सुनाई है।
अभियुक्त पति ने कोर्ट से मृत्युदंड की सजा देने की गुहार की थी,लेकिन कोर्ट ने मृत्युदंड की सजा देने से इनकार करते हुए कहा कि यह मामला दुर्लभ से दुर्लभतम अपराध की श्रेणी का नहीं है और आर्थिक तंगी व बेरोजगारी के कारण हो सकता है कि अभियुक्त ने अपनी पत्नी की हत्या की हो। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 13 गवाहों के बयान दर्ज कराए, जिनसे अभियुक्त का अपराध साबित होने पर कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने यह आदेश होटल के मैनेजर राजीव कुमार की रिपोर्ट पर दिया।

यह है मामला : सिंधी कैंप पर अनुजा होटल के मैनेजर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि 8 जुलाई 2011 को गुजरात निवासी कमलेश ने होटल में कमरा किराए पर लिया था और जयपुर घूमना आना बताया। पति-पत्नी रोजाना घूमने जाते थे, लेकिन 15 जुलाई को नहीं गए। बाद में 16 जुलाई को कमलेश की पत्नी पूजा की हत्या की बात सामने आई। जांच और परिजनों के बयानों से पता चला कि दोनों ने 10 जुलाई को आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। इसके बाद होटल में पैसा खत्म होने पर कमलेश ने पूजा को घर जाने के लिए कहा था। उसके घर नहीं जाने पर उसने गुस्से में पूजा की हत्या कर दी। पूजा दीपशिखा कॉलेज में बीबीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी।

कमरे से बदबू आने पर पता चला : होटलकर्मी सोनू 16 जुलाई को कमलेश को चाय-सिगरेट देने गया तो उसने दरवाजा पूरा नहीं खोला और कमरे से बदबू आने पर मैनेजर राजीव को बताया। राजीव ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूजा को बिस्तर पर मरा हुआ पाया। इस दौरान कमलेश बेहोश हो गया और उसने नींद की गोलियां खाने की बात कही। उसे अस्पताल में भर्ती कराया और 19 जुलाई को डिस्चार्ज होने के बाद गिरफ्तार कर लिया और हत्या का मामला दर्ज कर कोर्ट में चालान पेश किया।

दहेज के लिए पत्नी को प्रताडि़त कर हत्या करने वाला वकील गिरफ्तार
जयपुर त्न पत्नी को दहेज के लिए प्रताडि़त कर हत्या करने वाले वकील को बजाज नगर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वकील राकेश अजमेरा (40) महावीर नगर में एकता ब्लॉक में रहता है। उसकी शादी वर्ष 2000 में रामनगर गुर्जर की थड़ी के पास रहने वाली सुनीता से हुई थी। सुनीता ने 25 अप्रैल को ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया था, बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी।

सुनीता के पिता प्रकाशचंद ने बजाज नगर थाने में वकील के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडि़त कर हत्या का मामला दर्ज कराया था। जांच के बाद पुलिस ने उसे सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा। विवाहिता के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर थाने पर प्रदर्शन किया था।