जयपुर. राजस्थान की शूटर महेश्वरी चौहान ने राजस्थान की ने नेशनल गेम्स में राज्य के लिए कांस्य पदक जीता। महेश्वरी ने महिलाओं की स्कीट स्पर्धा के फाइनल में 59 अंक जुटा तीसरा स्थान प्राप्त किया। राजस्थान की ही श्रेया चौधरी चौथे स्थान पर रहीं। इस स्पर्धा का स्वर्ण तेलंगाना की रश्मि राठौड़ ने जीता। उन्होंने कुल 63 अंक अपने नाम किए, जबकि छत्तीसगढ़ की सानिया शेख 62 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।