शरीर में सोना छिपा कर ला रहे थे 3 लोग, एयरपोर्ट पर पकड़े गए
जयपुर. कस्टम्स ने गुरुवार को एयरपोर्ट पर तीन व्यक्तियों को पकड़ा है जो शरीर में सोना छिपा लाए थे। तीनों के शरीर से 34 लाख रुपए कीमत का कुल 1270 ग्राम सोना बरामद हुआ है। एयर अरेबिया की फ्लाइट से एयरपोर्ट पर दिल्ली निवासी तीन आदमी उतरे। कस्टम्स अधिकारियों को इनके सामान पर संदेह हुआ। तीनों के सामान खुलवाने पर उसमें 150 मीटर कपड़े के थान निकले। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने शरीर में सोना छिपा कर लाना स्वीकार किया।