पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Man Demolished The Hotel Jaipur Rajasthan

तीन मिनट तक होटल में तलवार-डंडों से तोडफ़ोड़, पुलिस की तलाश जारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर. सांगानेर में एयरपोर्ट के सामने मारुति नगर स्थित होटल फ्लाई व्यू में गुरुवार रात डंडे, सरिए और तलवार से लैस युवकों ने तोडफ़ोड़ की। तीन मिनट उत्पात मचाने के बाद हमलावर लक्जरी गाड़ी से फरार हो गए। गाड़ी नंबरों को देखकर होटल संचालक अजयराज ने पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद थानाप्रभारी मनीष शर्मा मय जाब्ते मौके पर पहुंचे। गाड़ी नंबरों और होटल की सीसीटीवी फुटेज की रिकार्डिंग के आधार पर पुलिस ने देर रात तक आरोपियों की तलाश में छापामारी की और पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने होटलकर्मी बाबूलाल की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई श्रवण लाल को सौंपी गई है।

लिस के मुताबिक, गिरफ्तार रूप नारायण जाट (23), अमित कुमार (18), अनुपम चौधरी (19) व विकास कुमार चौधरी (22) सेक्टर 3, मालवीय नगर में रहते हैं जबकि पांचवां आरोपी साहिल धवन (20) पत्रकार कॉलोनी, मानसरोवर का रहने वाला है।

रात करीब 10 बजकर 3 मिनट पर 10-15 युवक होटल पहुंचे। उन्होंने रिसेप्शन पर मौजूद होटलकर्मी तारा से पूछा कि बीयर बार कहां है। बीयर बार में युवकों ने तलवार, डंडे व सरिए से जमकर तोडफ़ोड़ की। इससे फर्नीचर, दो एलईडी और शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। हमलावरों ने बाहर भागते वक्त होटल मालिक अजयराज की कार व अन्य वाहनों में भी तोडफ़ोड़ की। इसके बाद वे भाग गए।

फोटो- होटल फ्लाई व्यू में तोडफ़ोड़ की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात।