पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पोल चढे कर्मी को लगा करंट, नीचे गिरने पर मांस टुकड़ों में बंट गया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर. बासबदनपुरा में बांस की पुलिया के पास गुरुवार को बिजली पोल पर मेंटिनेंस का काम कर रहे हेल्पर विजय कुमार को 11 केवी लाइन की लाइन से करंट लग गया। करंट से विजय पोल से 20 फीट नीचे गिर गया और शरीर के कई हिस्सों से मांस के चिथड़े निकल गए।

हादसे में विजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हेल्पर की मौत देखकर साथ गए कर्मचारी बदहवास हो गए। बिजली कर्मचारी कन्हैया लाल को तो एसएमएस अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा। बिजली कंपनी जेवीवीएनएल के एक्सईएन नवीन जैन, एईएन एलएन कुमावत, जेईएन ओमप्रकाश जाटव समेत अन्य उच्चाधिकारियों को बिजली कर्मचारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

कर्मचारियों ने इस घटना के लिए अफसरों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि कई साल से लाइनमैन के पद खाली हैं, जिस कारण हेल्परों को मेन लाइन पर काम करना पड़ रहा है।

आगे क्लिक कर जानें क्या था पूरा मामला...

फोटो- गमजदा मां का विलाप देख राहगीर सीताराम शर्मा ढाढ़स बंधाने गए तो उनकी भी रुलाई फूट पड़ी।