पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Man Killed In Confusion Bharatpur Rajasthan

चोर समझ कर बरसाए लाठी-डंडे, पीटा इतना कि मर गया युवक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बयाना/भरतपुर/खोहरा. बछैना मार्ग पर मोड़ के निकट बीती रात एक दर्जन ग्रामीणों ने बाइक सवार दो युवकों को भैंस चोर समझकर लाठी-डंडों से बुरी तरह मारपीट कर दी। मारपीट में घायल इनमें से गंभीर रूप से घायल वैर थाना क्षेत्र के गांव राजगढ़ निवासी सुनहरी ने अस्पताल लाते समय दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे घायल गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र के गांव सहायपुर निवासी देशराज उर्फ देशो को प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर रैफर कर दिया गया। मारपीट करने वाले ग्रामीणों ने युवकों से उनकी बाइक व करीब 21 हजार रुपए भी लूट लिए।

फोटो- चोर समझकर पीटने के बाद जमा लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी