लालसोट/जयपुर। डीडवाना औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक इकाई परिसर में मंगलवार को पकड़े गए मादक पदार्थों के अवैध जखीरा कांड प्रकरण में गिरफ्तार पांचों आरोपितों को कोर्ट ने पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया। एसपी अंशुमन भौमियां ने जांच प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आरोपियों से पूछताछ की। एसपी ने डीएसपी के ड्राइवर आनंद शर्मा की भूमिका मिलने पर उसे भी निलंबित कर दिया।
तस्करी में कांस्टेबल पकड़ा
नारकोटिक्स ब्यूरो ने गांजे की तस्करी कराने के मामले में डूंगरपुर के पुलिस कांस्टेबल मुकुंद पुरोहित पुत्र गजानंद को गिरफ्तार किया है। वह पिछले करीब 5 सालों से गांजे के तस्करों को मदद कर रहा था। नारकोटिक्स टीम ने पूछताछ की है। पुिलस का कहना है िक बड़ा मामला खुल सकता है।