पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सर्किल हटाने के विरोध में वैशाली नगर के बाजार बंद, जेडीसी का पुतला फूंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. वैशाली नगर में वैशाली सर्किल को हटाने और आम्रपाली व नर्सरी को हटाए जाने की तैयारी के विरोध में शनिवार को वैशाली नगर के व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। स्थानीय पार्षद राखी राठौड़, वैशाली नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष आरके लांबा, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने आम्रपाली सर्किल पर जेडीसी शिखर अग्रवाल का पुतला फूंका। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि सर्किलों को नहीं हटाने की घोषणा तक उनका विरोध जारी रहेगा।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि स्थानीय जनता चाहती है कि आम्रपाली, नर्सरी और वैशाली सर्किलों को पूरी तरह से नहीं हटा कर उनका आकार छोटा कर दिया जाए। यहां कभी कोई बड़ा हादसा भी नहीं हुआ है। ट्रैफिक भी सुचारु रहता है। सर्किल हटाने की जरूरत नहीं है।