जयपुर. शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी का लाइव भाषण सुनाने में 40 करोड़ रुपए खर्च कर दिए गए। यह आंकड़ा शिक्षा विभाग के निर्देशों के बाद स्कूलों की ओर से लाइव भाषण पर हुए खर्चे का ब्यौरा उपलब्ध कराने के बाद सामने आया है। अब तीन माह बाद सभी एक लाख पांच हजार स्कूलों से प्रधानमंत्री के उस भाषण की जानकारी भी मांगी गई है।