नई सरकार को आए 9 माह से अधिक हो चुके हैं। मंत्रियों के बयान रोजाना तीखे होते जा रहे हैं। वहीं विभागों की व्यवस्था दिन प्रतिदिन और लचर होती जा रही है। खासकर शिक्षा पर सबका फोकस है।
केवल अखबार पढ़ने के लिए टीचर को वेतन नहीं देगी सरकार : सराफ
कालीचरण सराफ ने कहा कि सरकार स्कूलों में अखबार पढ़ने के लिए टीचर को वेतन नहीं देती है। प्रदेश में 142 स्कूल ऐसे हैं जहां एक भी बच्चा नहीं है और 252 अध्यापक लगे हुए हैं वे सिर्फ अखबार पढ़ने ही स्कूल जाते हैं तथा सरकारी खजाने से 50-60 हजार रुपए वेतन ले रहे हैं। सराफ रविवार को जिले के राणावास गांव में जैन श्वेतांबर मानव हितकारी आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्य में स्कूलों के एकीकरण काे लेकर जगह-जगह हो रहे विरोध पर शिक्षा मत्री सराफ ने कहा कि राज्य में नौ हजार ऐसे स्कूल हैं, जहां 17-18 हजार अध्यापक लगे हुए हैं तथा इन स्कूलों में 15 से अधिक बच्चे नहीं हैं।
कांग्रेस शासन में नियुक्त 35 हजार पैराटीचर्स को भाजपा सरकार ने ही नियमित किया था। विद्यार्थी मित्रों को भी नियमित करना चाह रहे थे, लेकिन एक विद्यार्थी मित्र ने केस कर दिया कि हमें नियमित किया जाए।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें किसने क्या कहा