जयपुर. भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने पर शनिवार दोपहर जनपथ पर आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने काम का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा। इस मौके पर उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कई घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थी मित्रों के लिए विद्यालय सहायक का नया कैडर बनाकर भर्ती किए जाने की घोषणा की।
राजस्थान के लिए 4000 करोड़ की 8 योजनाएं
यह भी कहा कि किसानों को जीरो फीसदी ब्याज पर ऋण देना जारी रखा जाएगा। उन्होंने अवैध खनन, अतिक्रमण और आबकारी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आरएएसी की अलग एक बटालियन खोलने की घोषणा की। इसमें एक हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।
समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने वसुंधरा सरकार की सराहना की।नितिन गडकरी ने राजे के साथ मिलकर 4000 करोड़ रु. की 8 नई रोड परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें राजस्थान को लेकर क्या बोलीं सीएम वसुंधरा राजे