पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं मिला खून तो सात दिन में ही छूटा मां का साथ

नहीं मिला खून तो सात दिन में ही छूटा मां का साथ, ऑपरेशन से मिला जीवन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सात साल की मासूम।)
जयपुर. शहर के गणगौरी अस्पताल में एक महिला की खून नहीं मिल पाने के कारण मौत हो गई। इस महिला ने 7 दिन पहले ही ऑपरेशन के जरिये बच्चे को जन्म दिया था और वह पीलिया से भी पीड़ित थी। डॉक्टरों ने खून चढ़ाने की जरूरत बताई, लेकिन परिजन न तो ब्लड उपलब्ध करा सके न ही कोई डोनर। अस्पताल प्रशासन ने भी गंभीर हालत में भर्ती इस महिला को खून दिलाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए। इसके बाद तड़प के बीच मासूम की मां की सांसें थम गईं। महिला जमुना रॉय सोढाला में शिव कॉलोनी, सुशीलपुरा की रहने वाली थी।

दो दिसंबर को उसे श्याम नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां चार दिसंबर को उसने ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया। सात दिसंबर को उसे छुट्टी दे दी गई। बाद में फिर तबीयत बिगड़ी तो 10 दिसंबर को गणगौरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी तबीयत लगातार खराब होती गई। आखिर खून की उपलब्धता नहीं होने पर गुरुवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कैसे छूटा सात दिन में साथ