पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई, रोड लाइट, अवैध निर्माण की शिकायत के लिए निगम का एप

सफाई, रोड लाइट, अवैध निर्माण की शिकायत के लिए निगम का एप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर की पहल के बाद अब नगर निगम ने भी जनता के लिए हेल्पलाइन खोल दी है। शिकायत कीजिए और समाधान पाइए।
जयपुर. शहर के किसी भी वार्ड, कॉलोनी में सफाई नहीं हो रही है। कचरा नहीं उठाया जा रहा है। आवारा पशुओं का जमावड़ा है या अवैध निर्माण या अतिक्रमण हो रहा है तो इसकी शिकायत लोग घर बैठे नगर निगम में कर सकते हैं। नगर निगम ने जयपुर समाधान के नाम से मोबाइल एप्लीकेशन बनाई है। इसे स्मार्ट फोन में डाउन लोड किया जा सकता है। बुधवार को मेयर निर्मल नाहटा मोबाइल एप्लीकेशन जयपुर समाधान का शुभारंभ करेंगे।

इस मोबाइल एप्लीकेशन को नगर निगम की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.जयपुर. ओआरजी से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप में रोजमर्रा की समस्या को चिह्नों के माध्यम से दर्शाया गया है। जैसे अवैध पशु पकड़ने के लिए शिकायत करनी हो तो एप ओपन करके इसमें दर्शाए गए पशु के निशान पर क्लिक करें। इसके बाद अपना नाम, वार्ड का नाम, कॉलोनी का नाम सबमिट कर सेंड कर दें। शिकायत देने वाला व्यक्ति अपनी शिकायत पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी इसी पर ले सकता है।