पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक को लूटने का प्रयास, बचाव में आए ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या

ट्रक को लूटने का प्रयास, बचाव में आए ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. आगरा रोड पर राजेश मोटर्स के पास मंगलवार रात प्लाईवुड से भरे हुए ट्रक को लूट के इरादे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोका। बदमाशों ने ट्रक में बैठे मालिक को नीचे उतारा और उससे नकदी भरा पर्स लूट लिया। ड्राइवर के विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
बदमाश, बाइक को मौके पर छोड़ कर भाग गए। खोह नागोरियान थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में टोंक मेहंदवास के साखना गांव निवासी महेंद्र लक्षकार (38) की पेट में चाकू मारने से मौत हो गई। महेंद्र के गांव के ही ट्रक मालिक असरफ भी ट्रक में बैठे थे।
वे बस्सी से प्लाईवुड भर कर ट्रक से बेंगलुरु जा रहे थे। बदमाशों ने बाइक को ट्रक के आगे लगाकर रोक लिया और कहा कि उन्होंने कानोता में तीन लोगों को कुचल दिया। इस पर महेंद्र व असरफ ने दुर्घटना होने से मना कर दिया। बदमाशों ने असरफ को नीचे उतारकर पर्स छीन लिया। महेंद्र ने इसका विरोध किया तो एक ने उसके पेट में दो बार चाकू घोंप दिया।
घटना के बाद बदमाश अपनी बाइक को मौके पर ही छोड़ कर भाग गए। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया। नंबरों के आधार पर बाइक आदर्श नगर निवासी राजेश नायक की निकली है। पुलिस उसके घर गई तो वह घर पर नहीं मिला।