जयपुर। लोगों को आपसी सद्भाव, भाईचारे और पड़ोसियों का ध्यान रखने का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस के ट्रेनिंग संस्थान राजस्थान पुलिस अकादमी के शास्त्रीनगर स्थित क्वार्टर्स में तीन दिन तक तीन शव सड़ते रहे, पर पड़ोसी पुलिसवालों और परिजनों को खबर तक नहीं हुई।
कांस्टेबल विजय कुमार ने 24 जुलाई को पत्नी, दो बेटियों और एक माह के बेटे की हत्या कर दी थी, 27 जुलाई को उसने आत्महत्या की, उसके बाद पुलिस क्वार्टर पर पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। उस समय क्वार्टर से इतनी बदबू आ रही थी कि आसपास खड़ा होना भी मुश्किल था।
क्वार्टर के तीसरी मंजिल पर रहने वाली सरिता ने बताया कि एक-दो माह पहले कभी-कभी पति-पत्नी में झगड़ा होता था, लेकिन अब दोनों पति-पत्नी बच्चों के साथ खुश थे। बच्चा होने की खुशी में दोनों ने मिठाई बांटी थी। रविवार को दोनों को अंतिम बार देखा था।
आगे की स्लाइड्स में जानें पूरा मामला