पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Natwar Singh Talk About Politics Of Rahul Gandhi And Priyanka

'राहुल पॉलिटिक्स को पार्टटाइम जॉब न समझें, प्रियंका में है इंदिरा की झलक'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. पूर्व विदेश मंत्री नटवरसिंह ने कहा है कि राहुल गांधी राजनीति को पार्टटाइम जॉब की तरह ले रहे हैं। वे नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी से भी पीछे हट गए। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए इसीलिए उनके बारे में पूरे देश में पर्सेप्शन और इम्प्रेशन यही है। प्रियंका गांधी उनका बेहतर विकल्प हो सकती हैं, लेकिन प्रियंका आएंगी तो राहुल का क्या होगा! नटवरसिंह ने बुधवार को भास्कर के साथ विशेष बातचीत में कहा कि प्रियंका में इंदिरा गांधी की झलक है।
वे अपनी दादी की तरह बहुत शानदार हिंदी बोलती हैं। वे किसानों के साथ खेत में खाना खाने तक बैठ जाती हैं। राहगीरों से बतिया लेती हैं और महिलाओं में रम जाती हैं। वे बहुत शानदार कम्युनिकेटर हैं।
उन्होंने कहा : गांधी परिवार का असर ये है कि अगर वह कांग्रेस से हट जाए तो कांग्रेस की सीटें 44 से महज चार रह जाएंगी। नटवरसिंह बुधवार को जयपुर में थे और गुरुवार को भी रहेंगे।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें बात बेबाक और साथ ही पढ़ें उपचुनाव में हार का जिम्मेदार किसे माना