जयपुर. जयपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात को एक लोकल ट्रेन के कोच में नवजात बच्ची मिली है। जीआरपी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह के मुताबिक रात 8:30 बजे सीकर से आने वाली लोकल ट्रेन नंबर 2094 जयपुर स्टेशन पहुंची। इसके कोच में कर्मचारी जब सफाई करने पहुंचे तो वहां सीट पर कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची नजर आई। सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। वहां वहां मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई। लेकिन बच्ची को पहचानने से इनकार कर दिया। इसके बाद बच्ची को जेके लोन अस्पताल पहुंचा दिया।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...