पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जो इस दुनिया में नहीं हैं उन्हें भी मिल गया प्रमोशन, जो नौकरी छोड़ चुके उन्हें पोस्टिंग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। शिक्षा विभाग ने दो दिन पहले व्याख्याता व हैडमास्टर से प्रिंसिपल पद पर पदोन्नति की जो सूचियां जारी कीं, उनमें गड़बड़ियों की भरमार है। सबसे हैरानी की बात यह है कि दिवंगत व्याख्याता को प्रिंसिपल बना दिया और नौकरी छोड़ चुके व्याख्याता को पोस्टिंग दे दी।
शिक्षक संगठनों का आरोप है कि पात्रता व वरिष्ठता सूचियां जारी किए बिना ही डीपीसी की गई है। सूचियां जारी करने से पहले आपत्ति मांग ली जाती तो गड़बड़ियां रोकी जा सकती थीं। इनमें सूचियों में व्याख्याता अटल बिहारी और रमेश पाल को भी पोस्टिंग दी गई है, जबकि इन दोनों का ही निधन हो चुका है।
व्याख्याता पिरखा सिंह राजस्थान से नौकरी छोड़कर यूपी जा चुके हैं, लेकिन उनको प्रिंसिपल बना दिया गया। यही नहीं इन सूचियों में कई प्रिंसिपल बने कार्मिकों के नाम व्याख्याता व हैडमास्टर दोनों ही सूचियों में हैं। जूनियर की पदोन्नति करने व सीनियर के वंचित होने, कुछ हैडमास्टरों को गांव से शहर में लगाने, बिना बीएड डिग्री प्रिंसिपल बनाने सहित कई अन्य प्रकार की गड़बड़ियां हैं।
राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) के प्रवक्ता बीके गुप्ता का कहना है कि इन सूचियों को अधिकारियों ने लापरवाहीसे बनाया है। इनको रद्द कर उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए। हालांकि इस मु्द्दे पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।