पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किंग्स पर शाही जीत के साथ रॉयल्स ने प्ले ऑफ में किया स्थान लगभग पक्का

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली। राजस्थान रॉयल्स ने विजय अभियान जारी रखते हुए किंग्स इलेवन पंजाब को उसके घरेलू मैदान पर आठ विकेट से हरा आईपीएल-6 में नौवीं जीत दर्ज की। राजस्थान ने इस जीत के साथ प्ले ऑफ के लिए अपना स्थान लगभग तय कर लिया है।
पहले खेलते हुए पंजाब ने शॉन मार्श के अर्धशतक (77 ) की मदद से 6/145 रन बनाए। रॉयल्स के केवोन कूपर ने तीन विकेट लिए। अजिंक्या रहाणे (59*) व संजू सैमसन (47*) की दमदार पारियों की बदौलत रॉयल्स ने एक ओवर शेष रहते दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शेन वाटसन ने 31 रन बनाए। रहाणे ने दूसरे विकेट के लिए वाटसन के साथ 66 रन और तीसरे विकेट के लिए सैमसन के साथ 76* की साझेदारी की। रॉयल्स ने इससे पहले जयपुर में पंजाब को हराया था।
इससे पहले रॉयल्स ने आखिरी पांच ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए पंजाब को 6/145 रन के स्कोर पर रोक दिया। पंजाब के गिलक्रिस्ट (42) और मार्श (77) ने दूसरे विकेट के लिए 102 रन जोड़े।