पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. लंदन में रहने वाले भारत के व्यक्ति का वारिस बनाने का झांसा देकर मुरलीपुरा निवासी रमेशचंद चौहान से 25 लाख रुपए की ठगी करने वाले नाइजीरियन ठग सहित चार आरोपियों को साइबर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नाइजीरियन कम्प्यूटर प्रोग्रामर है और तीन साल पहले बिजनेस वीजा पर भारत आया था, जिसकी वीजा अवधि भी समाप्त हो चुकी है। पूछताछ में आरोपियों ने सौ से अधिक लोगों से लॉटरी का झांसा, लावारिस धन मिलने, नौकरी का झांसा और सामान बेचने के नाम पर ठगी करने की बात कबूल की।
साइबर थाना प्रभारी (उप अधीक्षक) राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि नाइजीरियन ओसिता एमानुअल (27) दिल्ली में संत नगर में रहता है। वीजा अवधि समाप्त होने से पासपोर्ट भी जब्त हो गया। अन्य आरोपी गुरमीत सिंह (38) शंकर दास (32) तथा गुरविंदर सिंह (23) दिल्ली में संतगढ़ तिलक नगर के रहने वाले हंै। गुरमीत सिंह नाइजीरियन ठग का मुख्य सहयोगी है, जो ठगी की राशि जमा करवाने के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराता था। इनके पास से पुलिस ने एटीएम कार्ड और मोबाइल बरामद किए। चारों को पांच दिन के रिमांड पर लिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.