पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय ने उदयपुर सहित राज्य के 21 शहरों में गुरुवार को एलपीजी पोर्टेबिलिटी शुरू कर दी। अब किसी गैस एजेंसी की सेवाओं से परेशान उपभोक्ता गैस कंपनी या एजेंसी बदल सकेंगे। इसका लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को वर्तमान गैस कंपनी की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। सुबह केवल जयपुर और जोधपुर जिलों के लिए ही पोर्टेबिलिटी के लिंक काम कर रहे थे। बाद में शाम सात बजे शेष स्थानों के लिंक भी शुरू हो गए।
ऑनलाइन ही कर सकेंगे आवेदन
उपभोक्ताओं को वर्तमान तेल कंपनी की वेबसाइट पर सबसे पहले लॉग इन के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद वेबसाइट पर ही दिए गए चेंज योर डिस्ट्रीब्यूटर लिंक पर क्लिक करना होगा। जिसमें लॉग-इन करने के बाद क्लस्टर में शामिल सभी गैस एजेंसियां दिखाई देंगी। उपभोक्ता को उनमें से एक को सलेक्ट करना होगा।
indane.co.in @ebharatgas.com @hpgas.com
काम ऐसे करेगी
इन शहरों के 205 गैस डिस्ट्रीब्यूटरों को 118 क्लस्टरों में बांटा गया है। सामान्य रूप से तीनों ऑयल कंपनियों की एक-एक एजेंसी को मिला कर एक क्लस्टर बनाया गया है। उपभोक्ता अपने क्लस्टर में शामिल किसी भी गैस एजेंसी पर अपना कनेक्शन हस्तांतरित कर सकेंगे।
ये शहर शामिल
अजमेर, अलवर, बालोतरा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, चितौडग़ढ़, जयपुर, जैसलमेर, झालावाड़, झुंझुनूं, जोधपुर, करौली, कोटा, नागौर, पाली, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.