पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर/ सीकर. सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध सरकारी इलाज व जांचों की सुविधा अब 60 साल की उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क मिल सकेगी। पहले 65 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए ही यह सुविधा थी। सरकार की ओर से संचालित निशुल्क दवा व जांच सुविधा निशुल्क मिलेगी, लेकिन जो दवा अस्पताल में नहीं हैं, वे बाहर से खरीदनी पड़ेंगी। संयुक्त सचिव चुन्नीलाल कायल ने आदेश जारी कर दिए हैं।
सरकार की योजना ने उन लाखों बुजुर्गों को राहत दी है जिनको उम्र की वजह से इलाज कराने में दिक्कत आ रही थी। अधिकारियों के मुताबिक 65 साल की उम्र से निशुल्क इलाज की योजना भी भाजपा सरकार के शासनकाल से ही चली आ रही है। सरकार की ओर निशुल्क इलाज के लिए उम्र घटाने से राज्य के 17 लाख 70 हजार 139 लोगों को फायदा मिलेगा। यह आदेश अभी मेडिकल कॉलेजों के लिए जारी नहीं हुए हैं। एसएमएस के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह का कहना है कि राज्य सरकार के आदेश मिलने के बाद एसएमएस मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में भी यह सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.