जयपुर. जयपुर-दिल्ली एनएच-8 पर गुरुद्वारा के सामने रविवार दोपहर सड़क किनारे पैदल चल रहे एक व्यक्ति को बचाने की कोिशश में एक ट्रोला असंतुलित होकर पलट गया। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक यातायात बािधत रहा। करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर गश्ती दल के वीरेंद्र सिंह शेखावत व पुलिस मौके पर पहुंची।
एनएच-8 खस्ताहाल होने से आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसे लेकर राज्य सरकार से केंद्र तक चिंता जािहर की जा चुकी है, लेिकन हाइवे ठीक कराने को लेकर किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई है।