पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2015 में केवल 47 दिन गूंजेगी शहनाई, पढ़ें कब कब हैं विवाह के मुुहूर्त

2015 में केवल 47 दिन गूंजेगी शहनाई, पढ़ें कब-कब हैं विवाह के मुुहूर्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. हिंदी पंचांग के अनुसार इस साल शादियों का दौर थम चुका है। अब अगले साल 21 जनवरी से ही शादियों का सिलसिला शुरू होगा। 2015 में विवाह के कुल 47 मुहूर्त हैं। यानि 365 दिन में से 47 दिन ही शहनाई की गूंज सुनाई देगी। पिछले साल के मुकाबले ये विवाह मुहूर्त काफी कम हैं। साल 2013 से अब तक की तुलना की जाए तो साल 2015 में सबसे कम सावे हैं। वर्ष 2013 में 52 और 2014 में 66 सावे थे।

2015 में सबसे अधिक 15 सावे मई में होंगे। यानि हर दूसरे दिन शादी। सबसे कम सावे फरवरी और मार्च में 3-3 रहेंगे। पंडित बंशीधर जयपुर पंचांग निर्माता पंडित दामोदर प्रसाद शर्मा के अनुसार 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो जाएगा, लेकिन शादियों का दौर 21 जनवरी से ही शुरू हो सकेगा। वर्ष 2015 में 47 विवाह के शुभ मुहूर्त दिन और रात दोनों समय के है।
जनवरी में 4 : 21 को 9 रेखा, 26 को 7 रेखा, 29 को 6 रेखा, 30 को 8 रेखा।
फरवरी में 3 : 8 को 8 रेखा, 10 को 8 रेखा, 15 को 7 रेखा।
मार्च में 3 : 7 को 7 रेखा, 9 को 6 रेखा, 10 को 8 रेखा
अप्रैल में 6 : 21 को 7, 22 को 7 रेखा, 27 को 7 रेखा, 28 को 8 रेखा, 29 को 7 रेखा, 20 को 8 रेखा।
मई में 15 : 2 को 7 रेखा, 7 को 7 रेखा, 8 को 8 रेखा, 9 को 6 रेखा, 10 को 9 रेखा, 11 व 12 को 6-6 रेखा, 19, 20 24 और 25 9-9 रेखा, 27 को 8 रेखा, 28 को 10 रेखा, 30 को 9 रेखा, 31 को 8 रेखा।
जून में 6 : 3 को 9 रेखा, 5 को 6 रेखा, 6 को 7 रेखा, 7 को 6 रेखा, 12 को 8 रेखा, 13 को 8 रेखा।
नवंबर में 4 : 23 को 7 रेखा , 24 को 7 रेखा, 26 को 8 रेखा, 27 को 8 रेखा।
दिसंबर में 6 : 4 को 5 रेखा, 5 को 7 रेखा, 7 को 7 रेखा, 8 को 7 रेखा, 13 को 10 रेखा, 14 को 10 रेखा।