पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुष्कर्म प्रयास के आरोप में निम्स यूनिवर्सिटी चेयरमैन की गिरफ्तारी के आदेश

दुष्कर्म प्रयास के आरोप में निम्स यूनिवर्सिटी चेयरमैन की गिरफ्तारी के आदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची/ जयपुर. छात्रा से दुष्कर्म प्रयास के आरोप में जयपुर की निम्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. बीएस तोमर की गिरफ्तारी के आदेश जारी हुए हैं। रांची के न्यायिक दंडाधिकारी राजीव रंजन ने यह आदेश दिए हैं। तोमर के खिलाफ रांची की छात्रा ने वहीं के चुटिया थाने में सात फरवरी को एफआईआर दर्ज कराई थी।
छात्रा निम्स यूनिवर्सिटी जयपुर के पारा मेडिकल कॉलेज में बैचलर ऑफ रेडियेशन एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी की द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसका आरोप है कि डॉ. तोमर ने यूरोप भेजने का प्रलोभन देते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया था।
झारखंड पुलिस ने कोर्ट के आदेश की कॉपी राजस्थान के गृह सचिव और डीजीपी को भेज कर सहयोग की अपील की है। एक दो दिन में रांची पुलिस वारंट तामिल कराने के लिए जयपुर आ सकती है। उधर, राजस्थान के डीजीपी ने अभी तक वारंट की कॉपी नहीं मिलने की बात कही है।