पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Overbridge Can Give Good News For People Rajasthan

अंडरपास या डबल पुल बना तो कम हो सकता है वाहनों का दबाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर. झोटवाड़ा पुलिया पर होने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) जयपुर वीरेंद्र कुमार ने गुरुवार दोपहर झोटवाड़ा पुलिया का निरीक्षण किया।

भास्कर में झोटवाड़ा पुलिया पर ट्रैफिक जाम की समस्या प्रकाशित होने के बाद डीआरएम ने स्वप्रेरणा से जनहित में विकल्पों की जानकारी ली। डिविजनल रेलवे इंजीनियर सुनील कुमार भी उनके साथ थे। उन्होंने पुलिया के नीचे रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करने के साथ नजदीक दूसरी पुलिया बनाने के विकल्प की भी जानकारी ली।

इसको लेकर ढेहर के बालाजी रेलवे स्टेशन व झोटवाड़ा पुलिया के आसपास के क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद डीआरएम ने मुख्य रूप से दो विकल्पों के बारे में बताया। इधर, ट्रैफिक पुलिस ने पुलिया से आने-जाने वाली लो-फ्लोर, मिनी बसों व भारी वाहनों का आंकड़ा निकलवाया।

आगे की स्लाइड्स में जानें पूरी खबर...

रिपोर्ट : शिवप्रकाश शर्मा

फोटो : निरंजन चौहान