पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैलेसिया के नक्शों पर निर्णय नहीं, जेडीए ने सरकार से मांगा मार्गदर्शन

पैलेसिया के नक्शों पर निर्णय नहीं, जेडीए ने सरकार से मांगा मार्गदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. जेडीए की बिल्डिंग प्लान कमेटी की बैठक में गुरुवार को बहुचर्चित पैलेसिया हाउसिंग प्रोजेक्ट के नक्शों पर कोई फैसला नहीं हुआ। बैठक में पैलेसिया प्रोजेक्ट के नक्शे निरस्त करने की बात आई तो इसका आधार क्या हो यह बात उठी। राज्य सरकार ही बताए कि नक्शे किन नियमों के तहत निरस्त किए जाएं। नियमों की बात इसलिए सामने आई कि मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।

राज्य सरकार ने नक्शों को निरस्त करने के पीछे तत्कालीन एसीएस जीएस संधू की ओर से 3 दिसंबर 2013 को जारी मिनिट्स को गलत माना था। इसके बाद जेडीए को कहा था कि पैलेसिया प्रोजेक्ट सहित इसके साथ गरीबों को मकान देने की स्कीम के नक्शे एक साथ मंजूर नहीं हुए। इसे आधार बनाते हुए सरकार जेडीए से मूल पैलेसिया प्रोजेक्ट के नक्शों को भी निरस्त कराना चाह रही थी। लेकिन अब जेडीए ने सरकार को कहा कि वे यह बताएं कि आखिर किन नियमों के आधार पर यह कार्रवाई करें।
पैलेसिया हाउसिंग प्रोजेक्ट के नक्शों को लेकर बैठक में निर्णय नहीं हुआ। हमने सरकार से मार्गदर्शन मांगा है।-शिखर अग्रवाल, जेडीसी