जयपुर. "दावत-ए-इश्क’ के प्रचार के लिए निकले आदित्य और परिणीति का दूसरा पड़ाव रहा जयपुर। अहमदाबाद के होटल में रुके इन सितारों ने सुबह कुछ वक्त जिम में बिताया। ब्रेेकफास्ट छोड़कर सीधे लंच करने के लिए ये वहां के विशाला रेस्टोरेंट पहुंचे और गुजराती जायका चखा। लंच के बाद दोनों जयपुर के लिए रवाना हुए। रास्ते में एक ढ़ाबे पर ठहरे। अहमदाबाद के प्रमोशन के थकान और लंबी जर्नी के बाद जब ढाबे पर खाट दिखी तो वहीं लेट गईं और आराम फरमाया। इसके बाद जयपुर में एक म्यूजिकल शाम का आयोजन किया गया था, जिसमें सुनिधि चौहान और जावेद अली भी मौजूद थे। आदित्य ने गिटार पर कुछ धुनें बजाईं और परिणीति, सुनिधि व जावेद ने गाने गाए। फिर राजस्थानी डिनर किया।
अजमेर की दरगाह पर चढ़ाई चादर
‘दावत-ए-इश्क’ की सफलता के लिए अभिनेता आदित्य राय कपूर एवं
परिणीति चोपड़ा ने रविवार को सीकरी में हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में चादर पोशी कर मन्नत का धागा बांधा। ये दोनों कलाकार दोपहर तीन बजे कड़ी सुरक्षा में दरगाह पहुंचे तथा मजार शरीफ पर 11 चादर व तीन गिलाफ (बड़ी चादरें) चढ़ाई।
मूवी प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे बॉलीवुड कलाकार परिणीति चोपड़ा और आदित्य रॉय कपूर से बातचीत के अंश।
गुल्लू की भूमिका मेरे व्यक्तिगत जीवन से भी मिलती है। चूंकि मैं इस फिल्म में एक शू सेल्स गर्ल की भूमिका निभा रही हूं तो सेल्स मार्केटिंग भी हकीकत में कर चुकी हूं। अभिनय में आने से पहले मैंने फाइनेंस के प्रॉडक्ट बेचे हैं। जिंदगी और फिल्म से जुड़े कुछ ऐसे ही अनुभव साझा किए बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने। दोनों अपनी नई फिल्म ‘दावत-ए-इश्क’ के प्रमोशन के लिए रविवार को जयपुर में थे। दोनों रविवार को जयपुर से बाय कार आगरा गए, जहां ताजमहल पर एक कव्वाली कार्यक्रम में शिरकत और फिल्म प्रमोशन करेंगे। इस काफिले के लिए 22 लग्जरी कारों का इंतजाम जयपुर से किया गया।
पहली कमाई संभाल रखी है : परिणीति
शू सेल्स गर्ल की भूमिका निभा रही परिणीति कहती हैं, जब मुझे 4 हजार रुपए अपनी पहली सैलरी के तौर पर मिले तो मैंने उन्हें एन्जॉयमेंट पर खर्च करने के बजाय अभी तक संभाल कर रखा है। इस कमाई को खर्च नहीं किया, क्योंकि हम कमाते हैं तो किसी खास वक्त और जरूरत के लिए, तो कैसे कोई खर्च कर सकता है?
किचन को हैंडल करना आ गया : आदित्य
फिल्म में शेफ की भूमिका निभा रहे आदित्य ने कहा कि मुझे कोई ट्रेडिशनल डिश बनानी तो नहीं आती, पर मैगी और ऑमलेट बना लेता हूं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान भले ही कुछ डिश बनानी ना आई हो, लेकिन किचन को हैंडल करना आ गया। गैस को कैसे ऑपरेट करना है, तवे को कैसे रखना है और सब काम करते हुए किचन की साफ-सफाई को कैसे मेंटेन रखना है। ये सब मुझे बेहतर तरीके से आ गया है। सबसे अच्छी चीज जो मुझे सीखकर बहुत अच्छी लगी वो ये कि मैं रोटी को प्रोफेशनल कुक की तरह गोल-गोल घूमा सकता हूं। आदित्य सब काम लेफ्ट हैंड से करते हैं। इस फिल्म का नाम जरूर खाने पर है, लेकिन इसमें आपको हर वक्त खाने की चींजे नहीं दिखाई देंगी। यह एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है, जिसमें हर किसी को अपनी कहानी नजर आएगी।
‘एक पेड़ एक जिंदगी’ के तहत लगाया पौधा
दैनिक भास्कर के ‘एक पेड़ एक जिंदगी’ अभियान के तहत दोनों ने पौधा लगाया। दोनों कलाकारों को दैनिक भास्कर के स्टेट ब्रांड हेड मृणाल पुरोहित ने पौधे भेंट किए। इसके साथ दोनों ने इस अभियान के लिए बेस्ट विशेज भी लिखीं।
हंसमुख या चीयरअप गर्ल कहें
बबली नाम मुझे सम्मानित शब्द नहीं लगता है। मैं जानती हूं लोग मुझे बबली गर्ल एक सकारात्मक नजरिए से कहते हैं। इसकी जगह अगर मुझे हंसमुख या चीयरअप गर्ल कहें तो ज्यादा अच्छा लगेगा।
आगे की स्लाइड्स में देखें परिणीति चोपड़ा की तस्वीरें