(बाएं से दूसरे नंबर पर वंदना अपने दोस्तों के साथ।)
जयपुर. एफएचआरएआई कन्वेंशन में होटल व हॉस्पिटेलिटी डिपार्टमेंट विषय पर चर्चाएं हुईं। करीब 700 डेलिगेट्स इस कन्वेंशन का हिस्सा रहे। इनमें लीडिंग होटेलियर्स, रेस्त्रां, सीनियर सेंट्रल एंड स्टेट गवर्नमेंट ऑफिशियल्स, ग्लोबल कंसल्टेंट व सप्लायर्स शामिल हुए। होटल जयमहल पैलेस में सेशन समाप्त होने पर कॉकटेल एंड डिनर पार्टी का आयोजन किया गया।
साथ ही फैडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) और जॉन्स लैंग लासेल (जेएलएल) होटल्स एंड हॉस्पिटेलिटी ग्रुप ने संयुक्त रूप से एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, जो भारत में होटल मैनेजमेंट अनुबंधनों के मौजूदा रुझान की समीक्षा करती है। यह अपनी तरह का पहला सर्वेक्षण है, जो विशेष रूप से भारतीय बाजार पर ध्यान केंद्रित करता है। इसे एफएचआरएआई के 49वें एनुअल कन्वेंशन के अंतिम दिन रविवार को जारी किया गया।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें